फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की कमी को लेकर विधायक ने मोर्चा खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर विधायक हरीश धामी ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धामी ने स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर न होने पर एनएच जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


विधायक धामी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी से शिक्षण कार्य बुरी तरह प्रभावित हो गया है। राजकीय इंटर कॉलेज उच्छैती में मात्र तीन शिक्षक तैनात हैं। कालिका, माकम कैलाश, होकरा, सैैंणराथी, भैंसकोट, कोटा पंद्रहपाला, धामीगांव, जोशा, मदकोट, मवानीदवानी, जयकोट, पांगू के राजकीय इंटर कॉलेज शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। आरोप लगाया कि शिक्षकों की कमी से जूझ रहे राइंका कालिका से तीन शिक्षक क्षेत्रीय सांसद/केंद्रीय राज्यमंत्री के गोद लिए गांव जुम्मा जीआईसी भेज दिए गए।

धामी ने कहा कि जीआईसी जुम्मा में शिक्षकों की तैनाती होनी चाहिए। कहा कि कई बार शिक्षकों की नियुक्ति का मामला सरकार के सामने उठाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। धामी ने कहा सरकार जल्द शिक्षकों की कमी दूर नहीं करती है तो पिथौरागढ़-धारचूला एनएच पर जाम लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें