फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के निर्देश पर पकड़ी ओवररेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नए वित्तीय वर्ष में भी शराब की दुकानों में ओवररेटिंग की शिकायत लगातार मिल रही हैं। सीएम एप पर हुई शिकायत के बाद हरकत में आए आबकारी महकमे ने दुकान पर छापामार कर ओवररेटिंग पकड़ी। ओवररेटिंग कर रहे दुकानदार का चालान काटा गया।
विज्ञापन


ओवररेटिंग से आजिज आए बेड़ीनाग के एक उपभोक्ता ने सीएम एप पर इसकी शिकायत की। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सीएम ने आबकारी महकमे को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिला आबकारी अधिकारी ने दुकान पर छापा मारा। इस दौरान ओवररेटिंग की पुष्टि हुई।

दुकान पर शराब की रेट लिस्ट भी नहीं मिली। इस पर अनुज्ञापी धारक का चालान काटा गया। दुकान पर रेट लिस्ट के साथ ही आबकारी अधिकारी का नंबर भी चस्पा कर दिया गया। उपभोक्ता इस नंबर पर ओवररेटिंग की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। सीएम ने आबकारी अधिकारियों को दुकानों पर नियमित छापेमारी के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें