फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला ब्लॉक प्रमुख का चुनाव 22 को होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अविश्वास के बाद खाली चल रही धारचूला ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी के लिए 22 मार्च को उप चुनाव होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन


डीएम सी रविशंकर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयुक्त ने क्षेत्र पंचायत धारचूला के प्रमुख के रिक्त पद पर उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 22 मार्च को विकासखंड में उपचुनाव कराया जाएगा। प्रशासन ने उपचुनाव की तैयारी भी शुरू कर दी है। बता दें कि विकासखंड में पिछले दो वर्ष से जारी खींचतान के बाद सदन ने प्रमुुख के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद पिछले साल 5 नवंबर को प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया।

अविश्वास प्रस्ताव के दौरान 37 सदस्यीय सदन में से 25 मत पड़े। कुछ समर्थक सदस्यों के बायकाट के बाद प्रमुख के पक्ष में किसी भी सदस्य ने मतदान नहीं किया। इसके बाद कुंवर अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ हाइकोर्ट चले गए। शुरुआत में अदालत ने अविश्वास प्रस्ताव पर रोक लगाई थी। बाद में याचिका खारिज होने पर प्रशासन ने पिछले माह 22 फरवरी को अविश्वास प्रस्ताव का परिणाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ही कुंवर को प्रमुख की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। कुंवर एकलपीठ के फैसले के खिलाफ खंडपीठ में भी गए, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। इसके बाद आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी।

चुनाव कार्यक्रम जारी होते ही बढ़ी सरगर्मी
धारचूला ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होते ही विकास खंड के राजनीतिक हलकों में सरगर्मी शुरू हो गई है। सदन के सदस्य चुनाव की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। इसके साथ ही दावेेदारी की तैयारी भी शुरू हो गई है। दावेदारों ने समर्थक सदस्यों को अपने पक्ष में कोशिशें शुरू कर दी हैं।

19 मार्च को होगा नामांकन
ब्लॉक प्रमुख पद के लिए 19 मार्च को नामांकन होगा। 20 मार्च को नाम वापसी और 22 को चुनाव के बाद उसी दिन परिणाम घोषित होगा। डीएम ने बेड़ीनाग एसडीएम एसएस सैनी को निर्वाचन अधिकारी, जबकि प्रभारी तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी को सहायक अधिकारी नियुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें