फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा प्रभावित घट्टाबगड़ के लिए नई पेयजल योजना बनेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। वर्ष 2013 की आपदा से प्रभावित घट्टाबगड़ गांव के लिए सरकार ने नई पेयजल योजना मंजूर कर दी है। आपदा में अपने मकान गंवाने वाले 40 परिवारों के लिए सरकार ने नए मकान तो बना दिए थे, लेकिन पेयजल की व्यवस्था न होने से लोग काफी परेशान थे। लोग नदी के गंदे पानी से गुजारा कर रहे थे। इस बीच केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने घट्टाबगड़ के लिए नई पेयजल योजना मंजूर की है। बीएडीपी की मद से योजना के लिए पहली किश्त में पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा नेता जगत मर्तोलिया ने बुधवार को घट्टाबगड़ जाकर लोगों को नई पेयजल योजना मंजूर होने की जानकारी दी। कहा कि गांव के लिए बड़ी पेयजल योजना के निर्माण के लिए पेयजल मंत्री प्रकाश पंत से बात की गई है। उन्होंने बताया कि छोटी पेयजल योजना का निर्माण शीघ्र हो जाएगा।

गांव के लोगों की बैठक में बताया गया कि जल्दी ही नाली निर्माण, सुरक्षा दीवार निर्माण, सिंचाई योजना की मरम्मत का काम भी शुरू हो जाएगा। बैठक में दानी चंद, इंद्र सिंह दोसाद, राजेंद्र प्रसाद, प्रेमा दोसाद, लीला देवी, कलावती देवी, नारायण राम, पुष्कर चलाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें