फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव दंपति ने रोपा परिणय पौध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। यहां पर्यटक आवासगृह में हुए विवाह कार्यक्रम में दूल्हा महेश जोशी और दुल्हन कविता ने परिणय पौध का रोपण कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की।

केएमवीएन के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी की पहल पर यह आयोजन हुआ। गुरुरानी ने बताया कि पर्यटक आवासगृह परिसर में मानसरोवर वाटिका का निर्माण किया गया है। इसमें मानसरोवर यात्रियों के साथ ही अन्य खास मौकों पर लोग पौधरोपण करते हैं। बारात में आए लोगों ने इस पहल का स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान त्रिलोचन जोशी, नंदकिशोर जोशी, शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी, पीतांबर जोशी, भूपेंद्र सिंह, विनोद धामी, पदम सिंह आदि थे। उधर, राजकीय हाइस्कूल नैनीसैनी के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक की पहल पर दूल्हा विशन, दुल्हन पूजा ने भी परिणय पौध का रोपण किया। पाठक 38वां परिणय पौध का लगवा चुके हैं। 2012 से वह यह अभियान चला रहे हैं। इस दौरान द्रोपदी ऐरी, राजेंद्र ऐरी, शिवानी, अंजलि, निकिता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें