फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवलाघाट योजना का काम तेजी से पूरा कराने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। आंवलाघाट से पिथौरागढ़ नगर के लिए बन रही पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण कार्य समय पर पूरा कराने की कवायद तेज होने लगी है। ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि परियोजना से मार्च 2018 तक पानी पहुंचना शुरू हो जाय। यदि मार्च में यह पानी पहुंच जाता है तो आने वाली गर्मियों में नगर के लोगों को पेयजल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। आंवलाघाट योजना से 15 एमएलडी पानी मिलेगा।
विज्ञापन


इसकी आपूर्ति नगर से सटे ग्रामीण इलाकों में भी की जाएगी। प्रदेश के पेयजल मंत्री प्रकाश पंत योजना का निर्माण समय पर पूरा कराने के लिए लगातार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के संपर्क में हैं। मंत्री प्रतिनिधि गोपू महर ने आंवलाघाट परियोजना के काम की प्रगति का निरीक्षण करने के बाद सारी रिपोर्ट पेयजल मंत्री को दे दी है। श्री महर ने बताया कि योजना का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि मार्च तक आंवलाघाट का पानी नगर में पहुंच जाएगा। आंवलाघाट तक बिजली की लाइन पहुंच गई है। पंपों का स्थापित करने का काम चल रहा है। उनके साथ नितिन महर, मनीष चौहान, मनोज सिंह आदि भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें