फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ऐसी नीति बनाए कि अब कोई गांव छोड़कर न जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। पलायन आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी के सामने बुधवार को लोगों ने यह बात रखी कि सरकार ऐसी नीति बनाए कि अब कोई गांव छोड़कर न जाए। कम से कम आयोग के गठन के बाद ऐसे परिणाम सामने आने चाहिए कि पलायन पर अंकुश लग जाए, अन्यथा ऐसे आयोग का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा।

लोगों ने कहा कि सबसे पहले गांवों को छोड़ने के पीछे मुख्य कारण सड़कों का अभाव है। सरकार हर गांव तक सड़क बनाने के लिए क्या योजना बनाएगी। दूसरा कारण स्वास्थ्य और शिक्षा है। राज्य गठन के बाद स्वास्थ्य और शिक्षा की दशा खराब हुई है। यदि सरकार पहाड़ के हर ब्लाक मुख्यालय में उच्च श्रेणी का अस्पताल खोल दे और शिक्षा का बेहतर माहौल बना दे तो लोग क्यों पलायन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने आयोग के उपाध्यक्ष से कहा कि सबसे पहले पलायन की परिस्थिति पर गौर किया जाए। उसके बाद जिन कारणों से पलायन हो रहा है, उन सुविधाओं को जुटाने का प्रयास किया जाए। आयोग के उपाध्यक्ष एसएस नेगी ने लोगों से कहा कि वह इसी मंत्रणा के लिए लोगों के बीच आए हैं और पलायन रोकने के लिए शासन से योजनाएं बनाने की सिफारिश करेंगे। महिला प्रधान दमयंती देवी, गीता देवी, कलावती देवी, गंगा देवी के अलावा चंदन सिंह, हरीश कसिंह आदि ने अपनी बात बेबाकी के साथ रखी। राजकीय कन्या इंटर कालेज में हुई बैठक में डीडीओ गोपाल गिरी, बीडीओ एसएस दरियाल, नवीन उपाध्याय, डा. आरएस पोखरिया, एके राजपूत समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें