फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्टामानू और डीडीहाट में रामलीला संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट/झूलाघाट। पिथौरागढ़ के मोस्टामानू की रामलीला का रावण वध और राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। इसके अलावा अहिरावण, रावण वध, राम राजतिलक के साथ डीडीहाट की रामलीला भी संपन्न हो गई है। झूलाघाट की रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध का मंचन हुआ।
विज्ञापन


मोस्टामानू की रामलीला में युद्ध के लिए कुंभकरण को नींद से जगाने और उसके युद्ध में मारे जाने का मंचन किया गया। कुंभकरण के मरने के बाद मेघनाथ और लक्ष्मण में युद्ध होता है। मेघनाथ के मरने के बाद सुलोचना वियोग में चली जाती है और सती हो जाती है। इसके बाद राम और रावण में युद्ध होता है।

विभीषण राम को रावण के नाभि में बाण चलाने को कहते हैं और राम के बाण से रावण की मृत्यु हो जाती है। अयोध्या वापसी पर राम, लक्ष्मण और सीता का स्वागत होता है। राम का राज्याभिषेक किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, विशिष्ट अतिथि पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता आरएस धर्मशक्तू, कर्नल राम दत्त जोशी, राजेंद्र रावत, कृपाल वल्दिया थे।
विज्ञापन


डीडीहाट की रामलीला में अहिरावण विभीषण का रूप धारण कर राम, लक्ष्मण को मूर्छित कर पाताल लोक ले जाता है। हनुमान जी पाताल लोक जाकर मकरध्वज, अहिरावण का वध करके राम, लक्ष्मण को मुक्त करते हैं। इसके बाद राम और रावण में युद्ध होता है और रावण मारा जाता है। विभीषण को राजपाठ सौंपकर राम लक्ष्मण और सीता अयोध्या लौटते हैं। अयोध्या में राम के राजतिलक के साथ रामलीला का समापन हुआ। समापन पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए।

डीडीहाट की रामलीला के इतिहास पर लिखी पत्रिका का विमोचन किया गया। इस दौरान रामलीला के वृद्ध कलाकारों जोगा सिंह नितवाल, तारा दत्त गुरुरानी, परसी लाल वर्मा, मोहन सिंह मर्तोलिया, दुष्यंत सिंह पांगती, पूर्व वक्ता मैनेजर स्व. पुष्कर सिंह जंगपांगी के पुत्र नगेंद्र जंगपांगी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन भंडारी ने सभी का आभार जताया है।

झूलाघाट की रामलीला में लक्ष्मण को शक्ति लगने का मंचन किया गया। हनुमान संजीवनी बूटी लाते हैं। बूटी का सेवन करते ही लक्ष्मण मूर्छा से बाहर आ जाते हैं। कुंभकरण को नींद से जगाया जाता है। युद्ध में कुंभकरण की मृत्यु हो जाती है। मुख्य अतिथि एसबीआई प्रबंधक अविनाश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि कस्टम अधीक्षक ओपी शर्मा, कस्टम अधिकारी आरके शुक्ला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें