फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों में आज से भीड़ बढ़ने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दिवाली के अवकाश के बाद लोगों का अपने कार्यक्षेत्र में लौटने का क्रम रविवार से शुरू होगा। इस कारण वाहनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। शनिवार को भैयादूज के मौके पर स्थानीय कस्बों को जाने वालों की संख्या ज्यादा रही। रोडवेज की दिल्ली, देहरादून, टनकपुर, बरेली जाने वाली बसों में शनिवार को ज्यादा भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन


रोडवेज के अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के एक-दो दिन बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है। यदि किसी नगर के लिए यात्रियों की संख्या अधिक होगी तो अतिरिक्त बसें लगाई जाएंगी। रोडवेज ने कई मार्गों पर अनुबंधित बोलेरो जीपों का संचालन किया है। इनसे भी यात्रियों को सुविधा मिल रही है।

इधर, टैक्सी यूनियन ने हल्द्वानी, अल्मोड़ा, टनकपुर के अलावा आंतरिक मार्गों पर वाहनों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष दीपक लुंठी ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर मार्ग पर निर्धारित किराए से अधिक की वसूली नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी टैक्सी चालक की ऐसी शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें