फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकासखंड की मांग फिर उठने लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना, बेड़ीनाग और डीडीहाट विकासखंड के मध्य में पड़ने वाले मुवानी कस्बे के लोग भी अलग विकासखंड मुख्यालय की मांग फिर से उठाने लगे हैं। मुवानी में विकासखंड मुख्यालय खोलने की मांग को लेकर 20 साल से आवाज उठ रही है और कई बार इस मुद्दे पर आंदोलन भी हो चुके हैं। यही नहीं क्षेत्र के लोग इस मांग को प्रदेश एवं केंद्र स्तर के नेताओं और उच्चाधिकारियों के सामने भी रख चुके हैं।
विज्ञापन


मुवानी विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष रमेश बम ने बताया कि मुवानी 40 ग्राम पंचायतों का केंद्र स्थान है। यहां के लोगों को ब्लॉक संबंधी कामों के लिए कनालीछीना, डीडीहाट और बेड़ीनाग जाना पड़ता है। तीनों विकासखंडों से मुवानी के आसपास के गांव काफी दूर होने के कारण यहां पर विकास का लाभ लोगों को नहीं मिल पाता।

उन्होंने कहा कि कई बार मुवानी में ब्लॉक मुख्यालय बनाने का प्रस्ताव शासन को जा चुका है। साथ ही संघर्ष समिति को आंदोलन के दौरान यह आश्वासन भी मिले कि जल्दी ब्लॉक का गठन हो जाएगा। अब संघर्ष समिति ने नए सिरे से विकासखंड मुख्यालय की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी में है।
विज्ञापन


ब्लॉक का गठन केंद्र सरकार के हाथ में
क्षेत्रीय विधायक विशन सिंह चुफाल का कहना है कि विकासखंडों का गठन केंद्र सरकार के स्तर से होता है। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों से भी अलग विकासखंड की मांग उठ रही है, उनके प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजे जा चुके हैं। अब केंद्र सरकार ही तय करेगी कि नए विकासखंडों का गठन कैसे होगा और इसके लिए क्या मानक होंगे। उन्होंने कहा कि विकासखंडों के गठन से लोगों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी। इसके लिए वह अपने स्तर से भी प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें