फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व छात्रों का दिवाली मिलन समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व छात्रों का दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया।
विज्ञापन


समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. चंदन सिंह तड़ागी, पूर्व छात्र संगठन के मार्गदर्शक डॉ. आशुतोष पांडेय, अध्यक्ष भूपेश जोशी ने सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान पूर्व छात्रों ने विद्यालय के समय के अपने संस्मरण सुनाए। उन्होंने विद्यालय के हित में कई सुझाव भी दिए। राजीव पांडेय ने शानदार गीत की प्रस्तुति देकर महोत्सव में चार चांद लगा दिए।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने कहा कि हर वर्ष दिवाली के बाद पूर्व छात्र सम्मेलन की परंपरा है, क्योंकि दिवाली पर कई लोग घरों को आते हैं। उन्होंने बताया कि अगला पूर्व छात्र सम्मेलन 17 दिसंबर को होगा। इस दौरान सचिव पंकज कलखुड़िया, संदीप कोठारी, हरीश पांडेय, विप्लव भट्ट, विमल जोशी, हितेश जोशी, प्रदीप कुमार अवस्थी, कुमुदकांत जोशी, मनोज पंत आदि मौजूद थे। संचालन किशोर जोशी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें