फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल में लेलू की टीम 3-0 से जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगरपालिका के प्रथम चेयरमैन स्वर्गीय खीम सिंह सौन की स्मृति में चल बैजयंती फुटबाल प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को एएफसी और लेलू के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


मैच के शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खेल के 30वें मिनट में लेलू के पंकज ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दी। मैच के अंतिम क्षणों में लेलू के रोहित ने शानदार गोल कर 2-0 से बढ़त बना ली। कुछ देर बाद लेलू टीम के मंगल ने गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी और लेलू की टीम ने मैच जीत लिया।

मुख्य अतिथि जिला फुटबाल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह माहरा थे। निर्णायक गोपाल मेहता, नवीन खत्री, राम भट्ट, देवेंद्र बिष्ट थे। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष जगत सिंह खाती, अजय बोहरा, दिलीप वल्दिया, दिनेश कापड़ी, तपन रावत, चंद्रशेखर मखोलिया, दिनेश सौन, केदार लुंठी आदि मौजूद थे। शुक्रवार का मैच राइजिंग स्टार और डीसीएएफसी के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें