फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांध प्रभावितों के हितों की पूरी रक्षा होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा की ओर से पंचेश्वर बांध के संबंध में शनिवार को दिल्ली में केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई गई। तय हुआ कि बांध से प्रभावित होने वाले लोगों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी। पहले चरण में जिला मुख्यालयों में जनसुनवाई होगी। उसके बाद ग्राम स्तर पर जनसुनवाई होगी। प्रभावित होने वाले किसानों, व्यापारियों, आम लोगों के मुद्दों को हल करने पर गंभीरता से मंथन हुआ।
विज्ञापन


बैठक में प्रभावित क्षेत्र के विधायक और कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, लोहाघाट के विधायक पूरन फर्त्याल, चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी के अलावा भाजपा पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया और डीडीहाट के अध्यक्ष धन सिंह धामी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री पंत ने कहा कि बांध को लेकर जनता के बीच तरह-तरह के भ्रम पैदा करने वाले कई लोग सक्रिय हो गए हैं।

ऐसे लोगों से सजग होने की जरूरत है। कहा गया कि बांध निर्माण के बाद विस्थापन, मुआवजा, प्रभावितों को नौकरी जैसे विषयों पर साफ नजरिया अपनाया जाए। केंद्रीय जल आयोग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई हर ग्रामसभा में कराई जाएगी। लोगों के सुझावों पर पूरा अमल होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें