फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन तहसील क्षेत्रों में 40 घंटे भंग रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी/थल/नाचनी (पिथौरागढ़)। जिले के तीन तहसील क्षेत्रों में तीन अगस्त की रात नौ बजे से पूरे 40 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। इस कारण मुनस्यारी, तेजम, थल तहसील क्षेत्र में पड़ने वाले सैकड़ों गांवों के लोग बेहद परेशान रहे।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लगातार बारिश के चलते फॉल्ट का पता नहीं चल पा रहा था। विभाग की फॉल्ट ढूंढने वाली मशीन बारिश में काम नहीं करती। बताया गया कि डीडीहाट से थल होते हुए मुनस्यारी को जाने वाली लाइन में तीन अगस्त की रात 9 बजे से यह खराबी आई। शनिवार को अपरान्ह एक बजे बिजली सप्लाई बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

विभाग के अधिकारियों ने चार अगस्त को भी फॉल्ट ढूंढने का प्रयास किया। शनिवार को मौसम में सुधार आने पर फिर से टीम मौके पर भेजी गई। मुनस्यारी में विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी नीरज पांडे ने बताया कि खराब मौसम के कारण लाइन की मरम्मत में देरी हो गई।
विज्ञापन


थल में अवर अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि पांखू, मुवानी, थल, तल्लाजोहार, मुनस्यारी बाजार, मल्लाजोहार समेत सभी इलाकों में 40 घंटे तक बिजली सप्लाई ठप रही। लोगों का कहना है कि विद्युत विभाग की लाइनें इतनी जर्जर हो गई हैं कि बारिश को झेल पाने की स्थिति में नहीं हैं।

नेपाल सीमा से सटे गांवों में एक हफ्ते से बिजली नहीं
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से सटे सेल, सल्ला, तड़ेमिया गांवों में एक सप्ताह से बिजली सप्लाई ठप है। इस इलाके में एक महीने से बिजली सप्लाई बाधित चल रही थी, लेकिन एक हफ्ते से सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई है। ग्राम प्रधान नजीर सिंह सौन, मोहन सिंह, महेश सुतेड़ी, जगदीश सिंह, उमेद सिंह, रवि सुतेड़ी, सिकंदर बिष्ट आदि ने कहा कि यदि 24 घंटे में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हुई तो इलाके के लोग जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें