फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: तौल यंत्रों का सत्यापन न कराने पर 21 व्यापारियों का चालान

Tue, 14 Oct 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बाट-माप विभाग ने पिछले तीन महीने में तौल यंत्रों का सत्यापन नहीं कराने में 21 व्यापारियों का चालान किया। ये व्यापारी तौल यंत्रों का सत्यापन न कराकर घटतौली से ग्राहकों को चूना लगा रहे थे।
विज्ञापन

बाट-माप विभाग के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में 2220 व्यापारी पंजीकृत हैं। तीन महीने में इन व्यापारियों के 6758 ताैल यंत्रों का सत्यापन किया। इससे विभाग को 9,09,777 रुपये का राजस्व मिला। 21 व्यापारी ऐसे मिले, जिनके तौल यंत्रों का लंबे समय से सत्यापन नहीं हुआ था।
बांट और तौल यंत्रों में कमियां मिलीं। सभी का चालान किया गया। छह व्यापारियों ने समझौता कर चार हजार रुपये शुल्क जमा किया। 17 व्यापारियों को शुल्क न देने पर नोटिस जारी किया है। यदि ये व्यापारी शुल्क जमा नहीं करेंगे तो इनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें