पिथौरागढ़। दिगरा मुवानी के जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर देवलथल क्षेत्र के नखरोड़ा में हो रहे खड़िया खनन को बंद करने की मांग की है। जिला पंचायत सदस्य का कहना है कि खड़िया खनन से पेड़ पौधों को नुकसान पहुंच रहा है। इससे पेयजल स्रोत भी खतरे में है।
स्रोत का पानी कम होने से नखनोली, मुसगौ, अलगड़ा, बसौड़ और जगतड़ी गांव में पानी का संकट गहराता जा रहा है। ज्ञापन में कहा है कि इस मामले को एक वर्ष पूर्व जनता दरबार में उठाया गया था। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।