पिथौरागढ़। 14 अप्रैल को सौनपट्टी क्षेत्र के मनकटिया में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इस अवसर पर रामनवमी महोत्सव और मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
राम मंदिर कमेटी अड़किनी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि 14 अप्रैल की सुबह से पूजन कार्यक्रम शुरू होंगे। गणेश पूजा के बाद एकावर्ती श्री दुर्गा सप्तशती, रुद्राभिषेक पाठ, रामचरित मानस और प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। सुबह 11 बजे से श्रीराम महोत्सव, प्रवचन एवं भजन कार्यक्रम होंगे। चार बजे से भंडारा होगा।