फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकाया जमा नहीं करने पर 22 से कटेंगे जल संयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के 400 उपभोक्ता जल संस्थान का पानी तो पी रहे हैं, लेकिन समय पर बिलों का भुगतान करने में आनकानी करते हैं। अब ऐसे उपभोक्ता सावधान हो जाएं। यदि उन्होंने एक-दो दिन के भीतर अपने बकाए का भुगतान नहीं किया तो 22 मार्च से विभाग कनेक्शन काटने करने की कार्रवाई शुरू करेगा।
विज्ञापन


नगर क्षेत्र की आबादी 70 हजार के करीब है। यहां जल कनेक्शन महज 6500 उपभोक्ताओं के यहां हैं। इनमें से भी 400 उपभोक्ताओं ने जल मूल्य का बकाया जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर जल संस्थान का एक करोड़ रुपया बकाया है। विभाग ने अब अवैध संयोजन और बकाए के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है।

विभाग के अपर सहायक अभियंता सीएम चनकन्याल ने बताया कि बकाया वसूलने के लिए जगह-जगह पर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही घर-घर जाकर बकएदारों से वसूली भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि इसके बाद भी जल मूल्य जमा नहीं किया तो 22 मार्च से पानी के कनेक्शन विच्छेद करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने असुविधा से बचने के लिए बकाएदारों से बकाया जमा करने का अनुरोध किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें