फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों को दी सुविधाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास विभाग की ओर से क्षेत्र के पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों को सरकार से मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सोल्जर बोर्ड के कर्नल श्याम सिंह ने कुमाऊंनी बोली में पूर्व सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं पेंशन, कैंटीन और चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी दी। कुंदन सिंह खोलिया ने वीरांगना महिलाओं और पूर्व सैनिक आश्रितों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष गोविंद भट्ट ने सैनिक बाहुल्य क्षेत्र थल में कैंटीन, चिकित्सा सुविधा और केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग रखी।

कोषाध्यक्ष पूरन सिंह भैसोड़ा ने चर्मा कैंटीन से समय पर सामान नहीं मिलने का मामला उठाया। इस दौरान संगठन के उपाध्यक्ष कुंवर सिंह मेहता, महासचिव मोहन सिंह चौहान, सचिव लक्ष्मण सिंह भैसोड़ा, दान सिंह बसेड़ा, त्रिलोक सिंह जंगपांगी, किशन सिंह भैसोड़ा, दानी चंद, नारायण सिंह गुरुंग, भानी चंद, जीवन सिंह सामंत, प्रहलाद सिंह भैसोड़ा, धरम सिंह कठायत, जगत सिंह भैसोड़ा, कै. गिरीश चंद्र भट्ट, मथुरा दत्त भट्ट, आनंद सिंह कठायत, लक्ष्मण सिंह देऊपा, हर सिंह कार्की, हीरा सिंह बसेड़ा, कनालीछीना, डीडीहाट प्रभारी किशन सिंह कन्याल, प्रेम सिंह नेगी सहित करीब सौ पूर्व सैनिकों ने शिविर में भाग लिया। शिविर के अंत में पुलवामा के लेथपोरा में आतंकी हमले में मारे गए 42 सीआरपीएफ जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें