फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर,सान सम्मान योजना के 290 फार्म भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के गांवों में किसान सम्मान निधी के पात्र चयन का काम तेजी से चल रहा है। अभी तक 11 गांवों में 290 पात्र किसानों से फार्म भरे गए हैं। कुछ गांवों में चयन का काम अभी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


मूनाकोट ब्लॉक के दौली, जाखपंत, सिरकुच, मनकोट, च्योड़ीगांड़, धौलीढुंगा, ढोलाखोली में 150 फार्म बिसखोली, बर्गतोली, गौरीाहाट ,क्वीतड़ क्षेत्र में 140 फार्म भरे जा चुके हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी के तहत दो हेक्टेयर से कम कृषि भूमि वाले किसानों को छह हजार रुपयें सालाना देने का प्रावधान है।

एक फरवरी को लोकसभा में पेश बजट के बाद यहां भी सात फरवरी से काम शुरु हो गया है। मजिरकांडा ग्रामपंचायत में अभी तक पात्रों के चयन का काम शुरू नहीं हो पाया है। राजस्व उपनिरीक्षक देव गिरी के पास क्वीतड़ और मजिरकांडा दोनों ग्रामसभाओं का काम होने से विलंब हो रहा है। उन्होंने बताया यहां कि 12 फरवरी से काम शुरू किया जाएगा। फार्म भरवानेे में राजस्व उपनिरिक्षक भगवती प्रसाद पंत, गोपाल दत्त जोशी और गांवों के प्रधान, सरपंच सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें