बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। विकासखंड के कोटमन्या में सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग में सामान से लदा ट्रक फंसने से दिन भर जाम लग गया। इस दौरान बागेश्वर, अल्मोड़ा, धरमघर आने-जाने वाले दर्जनों वाहन फंस गए। इससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी खासी परेशानी हुई।
बृहस्पतिवार को एक ट्रक कोटमन्या के पास फंस गया। सूचना पर बेड़ीनाग थाने से एसआई मोहन जोशी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद छोटे वाहनों को तो जाम से निकाल दिया, लेकिन बड़े वाहन फंसे रहे। क्रेन आने में देरी होने के चलते ट्रक के पास जेसीबी से खोदकर सड़क को चौड़ा किया गया। इसके बाद शाम के समय सड़क को भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया।