पिथौरागढ़। विश्व एड्स दिवस पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुंदन कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। जिले के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम हुए।
रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ऊषा गुंज्याल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए टीबी क्लीनिक पहुंची। रैली के दौरान लोगों को एड्स के बारे में जागरूक किया गया। रैली में जिला कार्यक्रम समन्वयक विकास भंडारी, हेल्थ वर्कर, महिला प्रशिक्षणार्थी, रेडक्रॉस, नेहरू युवा केंद्र के लोगों के साथ ही जीजीआईसी पिथौरागढ़, एलडब्ल्यूएस कन्या इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की छात्राएं शामिल थीं। जिला क्षय रोग अधिकारी ने लोगों को एड्स के बारे में बताया।
सरस्वती शिशु मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर केशवपुरम में प्रधानाचार्य राजेंद्र चंद के नेतृत्व में एड्स दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज तेजम में प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकली। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज गणाईगंगोली में एड्स दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।