फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का किला रहे धारचूला में भाजपा ने लगाई सेंध

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। निकाय चुनाव में कांग्रेस का गढ़ रही धारचूला सीट भी कांग्रेस नहीं बचा सकी। इस सीट पर भी भाजपा ने कांग्रेस को आसानी से पटकनी दे दी।
विज्ञापन


धारचूला पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का विधानसभा क्षेत्र रहा है। हरीश धामी लगातार दूसरी बार यहां से विधायक हैं। इसके चलते धारचूला को कांग्रेस का किला माना जाता है। इससे पहले नगरपालिका में भी कांग्रेस का ही कब्जा था। ऐसे में समझा जा रहा था कि निकाय चुनाव में कांग्रेस इस सीट को फतह करने में सफल रहेगी, लेकिन कांग्रेस के इस किले को भाजपा ने आसानी से ढहा दिया। हालांकि निकाय चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा भी प्रचार करने धारचूला पहुंचे थे। विधायक हरीश धामी लगातार क्षेत्र में रहे।

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष डूंगर सिंह दानू, वरिष्ठ नेता जय सिंह दानू, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री कैलाश रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नेत्र सिंह कुंवर ने प्रत्याशी की जीत को लेकर काफी प्रयास किए इसके बावजूद सभी प्रयास विफल रहे। नगरपालिका चुनाव में भाजपा की रणनीति काम आई। भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र बुदियाल, पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, भूपेंद्र थापा, लीला बनंग्याल, धन सिंह धामी आदि कार्यकर्ता दिन रात जुटे रहे। इसका फायदा भी पार्टी प्रत्याशी को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें