फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखपंत गांव की बंद पड़ी गूल से मलबा हटाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोक निर्माण विभाग ने लंबे समय से बंद पड़ी जाखपंत गांव की गूल से मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। मलबे के कारण गूल में पानी नहीं चलने से लोग बुवाई नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन


विकासखंड मूनाकोट के जाखपंत गांव को जाने वाली सिंचाई गूल लोनिवि की सड़क से निकले मलबे से बंद हो गई थी। गूल के लगभग सौ मीटर तक मलबे से पटने से लोग सिंचाई सुविधा से वंचित हो गए थे। इसका असर फसलों और सब्जियों के उत्पादन पर पड़ रहा था। कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी सिंचाई गूल नहीं खोली गई। ग्रामीणों ने डीएम के जनता दरबार में भी इस मामले को उठाया था।

अमर उजाला ने शनिवार के अंक में ‘सिंचाई गूल बंद होने से जाखपंत के ग्रामीण परेशान’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर ग्रामीणों की समस्या को उजागर किया था। इसके बाद हरकत में आए लोनिवि ने गूल से मलबा हटाने के लिए मजदूर लगा दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अब वह फसलों और सब्जियों की सिंचाई कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें