फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लों को विभागों में संविदा में रखने का आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। शासन से एसएसबी के गुरिल्लों (स्वयंसेवी) को विभिन्न विभागों में संविदा पर नियुक्ति देने का आश्वासन मिला है। राज्य सरकार गुरिल्लों की मांगों के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को प्रस्ताव भेजेगी।
विज्ञापन


गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राम ने बताया कि 30 अक्तूबर को देहरादून में मुख्य सचिव उत्पल कुमार से संगठन के शिष्टमंडल की वार्ता हुई। मुख्य सचिव ने गुरिल्लों को पेयजल निगम, वन विभाग, लोनिवि, पंचायती विभाग, बिजली विभाग, नगरपालिका आदि में उपनल के माध्यम से संविदा पर नियुक्ति देने आश्वासन दिया है। मुख्य सचिव ने स्वयंसेवकों की मांगों के संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री को प्रस्ताव भेजने की भी बात कही है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि 40 वर्ष आयु के स्वयंसेवकों को एसएसबी में समायोजित करने, 40 से अधिक उम्र के गुरिल्लों और मृतक गुरिल्लों के परिजनों को पेंशन देने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजने का आश्वासन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पहले ही दे चुके हैं।
विज्ञापन


बताया कि नैनीताल सांसद भगत सिंह कोश्यारी, रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय कपड़ा राज्यमंत्री अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा ने गुरिल्लों की मांग को लेकर अन्य सांसदों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करने का आश्वासन संगठन को दिया है। मुख्य सचिव से मिलने वालों में हर्ष सिंह भंडारी, रूप सिंह, मोती सिंह, दीवान सिंह, बसंती रावत, रमेश कुड़ियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें