फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वीतड़ वालों ने देखी ‘अपनी धुन में कबूतरी’ फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रोफेसर उमा भट्ट की लोक गायिका स्वर्गीय कबूतरी देवी के जीवन और गायकी पर बनाई गई डाक्यूमेंट्री फिल्म ‘अपनी धुन में कबूतरी’ का प्रदर्शन कबूतरी के गांव क्वीतड़ में किया गया। काफी संख्या में गांव के लोग फिल्म देखने आए।
विज्ञापन


डाक्यूमेंट्री फिल्म की निर्माता उमा भट्ट एवं इतिहासकार पद्मश्री डॉ. शेखर पाठक ने कबूतरी देवी के जीवन संघर्ष और गायकी पर प्रकाश डाला। कहा कि कबूतरी जैसी गायिका का फिर उत्तराखंड की धरती पर पैदा होना कठिन है। प्रोफेसर भट्ट ने बताया कि फिल्म का निर्माण वर्ष 2014 में पूरा हुआ था। इसकी अधिकतर शूटिंग सेरी कुम्डार और क्वीतड़ गांव में हुई है। फिल्म संजय भट्ट के निर्देशन में बनी है।

फिल्म में कैमरामैन के रूप में प्रसिद्ध फोटोग्राफर अपल सिंह ने काम किया है। अपल बीबीसी जैसे प्रसिद्ध संस्थानों के लिए काम कर चुके हैं। कबूतरी देवी की बेटी हेमंती ने प्रोफेसर भट्ट के प्रयास की सराहना की। इस दौरान क्वीतड़ के प्रधान श्याम सुंदर सिंह सौन समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें