फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीयूमो का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत यूथ मोर्चा (सीयूमो) के कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि कॉलोनी की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 दिन में समस्याओं का समाधान न होने पर डीएम दफ्तर पर धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सीयूमो के नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार ज्ञानी के नेतृत्व में नया बाजार में एकत्र युवाओं ने सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि धर्मशाला लाइन वाल्मीकि कॉलोनी के लोग शौचालय, बंद पड़ी नालियों, कमरों में सीलन, गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। गंदगी के कारण लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

कई मंचों पर कॉलोनी की समस्याओं को उठाया जा चुका है, लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रदर्शन में सुरेश जोशी, विनय भाटिया, शहबाज अंसारी, अजय लोहिया, जितेंद्र कुमार, विनोद बिष्ट, गुलाब कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें