फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष, अंजलि, सागर, प्रीति, निशा चैंपियन रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज गणाईगंगोली में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया है। मनीष डोबाल, अंजलि रावत, अंजलि डोबाल, सागर सिंह बोरा, प्रीति, निशा चैंपियन रहे।
विज्ञापन


अंडर-14 में जीआईसी गणाईगंगोली के मनीष सिंह डोबाल ने 100 मीटर दौड़, गोला क्षेपण और ऊंची कूद में पहला स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी की अंजलि रावत ने 200 मीटर दौड़, चक्का क्षेपण, लंबी कूद, अंजलि डोबाल ने 800, 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद में पहला स्थान पाया।

अंडर-17 में जीआईसी गणाईगंगोली के सागर सिंह बोरा ने 400, 800, 1500 मीटर दौड़ और लंबी कूद, जीजीआईसी की प्रीति ने 400 मीटर दौड़, चक्का, ऊंची कूद, लंबी कूद, निशा ने 200, 800, 1500 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि एसबीआई के प्रबंधक ब्रह्मस्वरूप शुक्ला, विशिष्ट अतिथि चंदन वाणी, सेवानिवृत्त शिक्षक दान सिंह डोबाल ने विजयी खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें