फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंठयूड़ा, घंटाकरण सहित नगर के कई हिस्सों में नहीं आया पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के कई हिस्सों में शुक्रवार को पानी नहीं आया। घाट पंपिंग योजना में बारहमासी सड़क का मलबा आने और पानी लिफ्ट नहीं होने से यह समस्या आई। बाद में आंवलाघाट का पानी लिफ्ट होने पर इन क्षेत्रों में जलापूर्ति की गई।
विज्ञापन


नगर के लिंठयूड़ा, घंटाकरण, बैंक रोड, खड़कोट, न्यूसेरा में शुक्रवार सुबह पानी नहीं आया। लोग नलों से पानी आने का घंटों तक इंतजार करते रहे। इसके बाद लोगों को हैंडपंपों एवं अन्य स्रोतों से पानी जुटाना पड़ा। ऐंचोली और भदेलवाड़ा में दो दिनों से पानी की दिक्कत बनी है।

घाट पंपिंग योजना और धमौड़ से नीचे फगालीगाड़ में बारहमासी सड़क की कटिंग का मलबा डालने से नदी का पानी मटमैला हो गया है। इस कारण पानी लिफ्ट नहीं किया जा सका। जल संस्थान के अभियंता चंद्रमोहन चनकन्याल ने बताया कि दिन के समय आंवलाघाट का पानी लिफ्ट होने के बाद इन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें