फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों ने साढ़े चार घंटे उड़ान का इंतजार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट। छियालेख और गर्ब्यांग में छाए घने कोहरे ने छठे दिन भी यात्रियों की उड़ान रोक दी। नैनीसैनी हवाई पट्टी पर साढ़े चार घंटे तक इंतजार करने के बाद आठवें दल के यात्री पर्यटक आवास गृह लौट आए। वहीं गुंजी में फंसे पांचवें और छठे दल के यात्रियों में बेचैनी बढ़ने लगी है। सातवें दल के यात्री तकलाकोट पहुंच गए हैं, जबकि 9वां दल चौकोड़ी में है।
विज्ञापन


उच्च हिमालयी क्षेत्र में छाए घने कोहरे के चलते वायुसेना के हेलीकॉप्टर शुक्रवार को छठे दिन भी नैनीसैनी से गुंजी को उड़ान नहीं भर सके। आठवें दल के यात्रियों को सुबह सात बजे नैनीसैनी ले जाया गया। यात्री 11.30 बजे तक उड़ान का इंतजार करते रहे। इसी बीच सूचना मिली कि धारचूला से बूंदी को गया एक हेलीकॉप्टर कोहरे के चलते रास्ते से ही वापस आ गया है। इस पर यात्रियों को फिर से पर्यटक आवास गृह लाया गया।

उधर, गुंजी में फंसे यात्री पांचवें और छठे दल के यात्री मौसम के रुख को देखकर डरे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। आईटीबीपी की चिकित्सा टीम यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवा दे रही है। सातवां दल अभी तकलाकोट में रुका है। यात्री शनिवार को तकलाकोट से दार्चिन को रवाना होंगे। यात्रा का 9वें दल को चौकोड़ी में रोका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें