फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम खराब होने से गुंजी में फंसे 114 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/डीडीहाट/अल्मोड़ा। छियालेख, गर्ब्यांग में छाए घने कोहरे के चलते वायुसेना के हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को भी उड़ान नहीं भर पाए। ऐसे में पांचवें और छठे दल के 114 कैलाश यात्री बृहस्पतिवार को भी गुंजी में ही फंसे रहे। खराब मौसम के चलते यात्री डरे हैं। सातवां दल तकलाकोट पहुंच गया है। आठवें दल के यात्री पिथौरागढ़ में ही रुके हैं।
विज्ञापन


छियालेख और गर्ब्यांग में छाए घने कोहरे ने इस बार कैलाश यात्रियों की मुश्किलों में इजाफा कर दिया है। पांचवें दल के 47 पुरुष और 12 महिला यात्री पिछले चार दिनों से कैलाश की परिक्रमा पूरी कर गुंजी में फंसे हैं। छठे दल के 43 पुरुष और 12 महिलाएं तीन दिन से गुंजी में रुके हैं। घने कोहरे के चलते हेलीकॉप्टरों के बृहस्पतिवार को भी उड़ान नहीं भर पाने से आठवें दल के यात्रियों को पिथौरागढ़ में ही रुकना पड़ा।

आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मिर्थी के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सातवें दल के यात्री बृहस्पतिवार को तकलाकोट पहुंच गए हैं। यात्रियों को आईटीबीपी महिला कमांडो, मेडिकल और चिकित्सा टीम ने चीनी सुरक्षा एजेंसियों के सुपुर्द किया। निगम के नोडल अधिकारी दिनेश गुरुरानी ने बताया कि मौसम ठीक होने पर यात्रियों को अब शुक्रवार को गुंजी पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


इधर, चार दिन से अल्मोड़ा में रुका कैलाश मानसरोवर यात्रियों का नौवां दल बृहस्पतिवार को अगले पड़ाव के लिए रवाना हुआ। धौलछीना पहुंचने के बाद दल को चौकोड़ी भेजा गया। जहां रात्रि विश्राम के बाद यात्री अगले दिन मौसम साफ होने पर पिथौरागढ़ को प्रस्थान करेंगे। 9वें यात्री दल में 42 पुरुष और 12 महिलाओं समेत 54 यात्री शामिल हैं। वहीं, देर शाम दल चौकोड़ी पहुंच गया। यहां आवास गृह के मैनेजर हेम पंत और थाना प्रभारी बलवंत कांबोज ने दल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें