डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एसडीएम वैभव गुप्ता ने आपदा आने की स्थिति सभी विभागों से सजग रहने को कहा है। कहा कि आपदा के दौरान कोई भी विभाग कोताही न बरतें।
एसडीएम की अध्यक्षता में हुई दैवी आपदा की बैठक में लोनिवि और पीएमजीएसवाई डिवीजन को मानसून में सभी सड़कों पर जेसीबी रखने और सभी हेलीपैडों की स्थिति आपदा कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। आपदा के दौरान पीने के पानी की व्यवस्था करने के निर्देश जल संस्थान को दिए गए। मानसून के दौरान खाद्यान्न, लकड़ी, दवाईयों की व्यवस्था करने के निर्देश संबधित विभागों को दिए गए।
पुलिस को आपदा से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम को दिए जाने वाले उपकरणों, टेंट आदि की व्यवस्था को सुचारु बनाने, विकासखंड कार्यालय को रेस्क्यू का प्रशिक्षण प्राप्त युवकों के संपर्क में रहने, नगर पालिका और लोनिवि को नगर की बंद पड़ी नालियों को खोलने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार, ईओ जीवंती जोशी, इंजीनियर सचिन सिंघल, आरके पांडे, एसएस दरियाल, डॉ. बलवंत मेहरा आदि मौजूद थे।