फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमालयन चैलेंज रन:भुवन पांडेय बने नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
हिमालयन चैलेंज रन के अंतर्गत भदेली से खलिया टॉप तक हुई 20 किमी मैराथन में भुवन पांडे में प्रथम रहे। उन्होंने यह दूरी तीन घंटे 20 मिनट में पूरी की। दौड़ में गौरव मेहता ने दूसरा, राजेंद्र कोरंगा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। गौरव मेहता ने यह दौड़ तीन घंटे 21 मिनट, राजेंद्र कोरंगा ने तीन घंटे 27 मिनट में पूरी की।
विज्ञापन


दौड़ में प्रतिभाग करने वालों में से 17 ही खलिया टॉप तक पहुंच सके। इसके अंतर्गत हुई 10 किमी की मिनी मैराथन में सौरभ पंचपाल प्रथम, लवराज द्वितीय, अक्षय ज्येष्ठा तीसरे स्थान पर रहे। वहीं पांच किमी की मिनी मैराथन में राहुल कोरंगा प्रथम, लवराज कोरंगा द्वितीय, रमेश नेगी तृतीय रहे। तीन वर्गों में हुई इस दौड़ में 300 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। हिमालयन चैलेंज रन सरमोली, नानासेम ग्राम पंचायत, हिमल प्रकृति, माटी संगठन की ओर से पिछले तीन सालों से इसका आयोजन किया जा रहा है। इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हराभरा, पर्यावरण को साफ रखने का संदेश देना है। इस अवसर पर माटी संगठन की मल्लिका विर्दी, रामनारायण, बसंती देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें