पिथौरागढ़। जिले के धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, थल तहसीलों में बुधवार शाम से बिजली नहीं है। तीन दिन पहले मुनस्यारी-धारचूला को जोड़ने वाली लाइन पर चर्मा के पास पेड़ गिर गए थे। विभाग ने बेड़ीनाग से बिजली की सप्लाई की चालू की थी।
बुधवार को बेड़ीनाग की लाइन पर लिगतड़ नामक स्थान पर पेड़ गिरने से बिजली गुल हो गई। इससे धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, थल, अस्कोट क्षेत्र के लोग परेशान हो गए हैं। यूपीसीएल के अधिशासी अभियंता नितिन सिंह गर्खाल ने बताया कि बेड़ीनाग की लाइन की मरम्मत कराई जा रही है। कनालीछीना और चर्मा के बीच भी क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक किया जा रहा है। फिलहाल बेड़ीनाग की लाइन से सप्लाई की जाएगी। शाम साढ़े सात बजे तक इन स्थानों की बिजली बहाल नहीं हुई थी।