फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन, भंडारे के साथ 36 दिनों की साधना से उठे गुरुजी

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। 36 दिनों से सीराकोट मंदिर में अखंड साधना में बैठे पंडित विजेंद्र पांडे गुरुजी की साधना पूरी हो गई है। महाशिवरात्रि के दिन से सीराकोट मंदिर में जय मां पीतांबरी साधना एवं दिव्य योग ट्रस्ट के संस्थापक विजेंद्र पांडे गुरुजी ने 36 दिनों की अखंड साधना शुरू की। 36 दिनों तक गुरुजी ने मां बगुलामुखी की साधना की।
विज्ञापन


गुरुजी का मानना है कि मां बगुलामुखी की साधना और 12 घंटे तक अनवरत हवन करने से क्षेत्र में सुख-शांति आती है। 19 मार्च की शाम 7 बजे से 20 मार्च की सुबह 7 बजे तक 21 पंडितों ने 12 घंटे तक हवन किया। इस दौरान पचास से अधिक लोग रात भर हवन में बैठे रहे। मंगलवार सुबह 10 बजे से भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर कमेटी के रवि डसीला, प्रकाश बोरा, इंद्र सिंह डसीला, हेमंत बोरा, राजेंद्र पंत, रमाकांत, हेमंती नंदन आदि ने हवन, भंडारा संपन्न कराने में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें