फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने बुंगली गांव में चौपाल लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने तहसील के दूरस्थ गांव बुंगली में चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं। गांव में मुख्य रूप से पानी के संकट का मामला उठा। सीडीओ ने बेटियों के संरक्षण के लिए गांव की उमा देवी पत्नी नारायण सिंह को सम्मानित किया। उमा देवी की तीन पुत्रियां हैं। सीडीओ ने उमा देवी से तीनों बेटियों को बेहतर शिक्षा देने की अपील की।
विज्ञापन


बुंगली के पोखरीखाल में लगी चौपाल में सीडीओ के सामने गांव वालों ने पानी की समस्या उठाई। बताया कि गांव के लोग कई सालों से पानी का संकट झेल रहे हैं। पेयजल योजनाओं के क्षतिग्रस्त होने से गांव वाले प्राकृतिक जल स्रोतों से किसी प्रकार पानी की व्यवस्था करते हैं। सीडीओ ने ग्राम विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत विकास अधिकारी को पेयजल संकट से ग्रस्त तोकों का सर्वे कर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

लोगों ने सीडीओ के सामने समाज कल्याण विभाग की पेंशन न मिलने का मामला भी उठाया। कहा कि पोस्टआफिस में खाते होने से पेंशन नहीं आ पा रही है। बैंकों में खाते खोलकर इसकी जानकारी समाज कल्याण विभाग को देनी होगी। इसके बाद पेंशन आने लगेगी।
विज्ञापन


सीडीओ के सामने राजकीय हाइस्कूल में शिक्षकों की कमी का मामला भी उठा। कहा गया कि विद्यालय में तीन शिक्षक और दो अतिथि शिक्षक हैं। प्रधानाचार्य का पद रिक्त है। शिक्षकों की कमी से पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। सीडीओ ने हाइस्कूल का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों के साथ मिड-डे-मील का भोजन खाया। स्कूल की व्यवस्था और मिड-डे-मील की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

इससे पहले पहली बार जिला स्तरीय महिला अधिकारी के गांव पहुंचने पर गांव के लोगों ने सीडीओ का भव्य स्वागत किया। क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्मला देवी ने उन्हें शाल ओढ़ाया। इस दौरान पूर्व प्रधान दलीप सिंह, खंड विकास अधिकारी डीआर लोहिया, सहायक विकास अधिकारी आशा मेहता, ग्राम विकास अधिकारी सतीश गिरी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शेर नाथ गोस्वामी, हेम पाठक, सामाजिक दीवान सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें