फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विकासखंडों में आज से चलेगा क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले के धारचूला, डीडीहाट, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट विकासखंड में शुक्रवार से एक्टिव केस फाइंडिंग (एसीएफ) अभियान चलेगा। हालांकि क्षय रोग विभाग की ओर से हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार जिले में कोई नया क्षय रोगी नहीं मिला है, फिर भी क्षय रोग मुक्त देश बनाने के क्रम में यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


28 फरवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान घर-घर जाकर क्षय रोगियों को चिन्हित किया जाएगा और यदि किसी व्यक्ति में क्षय रोग के लक्षण मिलेंगे तो उसका मुफ्त इलाज किया जाएगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आरके जोशी ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी या टीबी के अन्य लक्षण पाए गए तो उसके बलगम की जांच की जाएगी। बलगम घनात्मक पाए जाने पर उसका मुफ्त इलाज होगा।

अभियान को चलाने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों और आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। इससे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और आशाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। बताया गया कि इस समय जिले में सिर्फ पांच क्षय रोगियों का इलाज चल रहा है। इनमें दो लोग नेपाल के हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में क्षय रोग पूरी तरह नियंत्रित है और कोई नया रोगी सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें