फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करन, रोहित, सौरभ ने 400 मीटर दौड़ जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। खेल निदेशालय के सौजन्य से और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में रविवार से स्पोर्ट्स स्टेडियम में अनुसूचित जाति और जनजाति के बालकों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन हुई 400 मीटर दौड़ की अंडर-16 में मुनस्यारी के करन कुमार, बेड़ीनाग के रोहित कुमार और अंडर-18 में मुनस्यारी के सौरभ बृजवाल ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के दौरान दोनों वर्गों की 100, 200, 400, 800, 1500 मीटर की दौड़, लंबी कूद, गोलाफेंक, ऊंची कूद की स्पर्धाएं होंगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन कोषाधिकारी धनीराम चन्याल और उरेडा के परियोजना अधिकारी एके शर्मा ने किया।

जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी ने बताया कि प्रतियोगिता में अनुसूचित जाति के 59 और जनजाति के 32 बालक हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन विशेष प्रशिक्षण के लिए किया जाएगा। स्थान पाने वालों को पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रताप सिंह बिष्ट, प्रवीण सिंह कार्की, गीता नायक, दिनेश चंद्र पाटनी निर्णायक की भूमिका निभा रहे हैं। उद्घाटन के समय जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष प्रो. जीत सिंह ज्याला, कै. देवी चंद, देवेंद्र रावत, कैलाश लस्पाल, महेंद्र सिर्खाल, धर्मेंद्र बोहरा, जगत सिंह महरा, किशन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें