डीडीहाट। एसएसबी का 54वां स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। स्थापना दिवस पर जवानों ने भव्य परेड की और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक विशन सिंह चुफाल ने कहा कि एसएसबी हजारों किलोमीटर की खुली सीमा की सुरक्षा कर बेहतरीन काम कर रही है। एसएसबी के कार्यवाहक सेनानी शेरिंग दोरजे ने कहा कि एसएसबी की 11वीं वाहिनी सबसे दुर्गम 92 किमी लंबी सीमा की सुरक्षा पूरी मुस्तैदी के साथ करती है। हर स्थान पर एसएसबी के जवान रात-दिन कड़ी निगरानी करते हैं।
इस मौके पर एसएसबी जवानों और संदीक्षा के कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, हिंदी, भोजपुरी गानों में बेहतरीन नृत्य प्रस्तुत किए। असम का बिहू नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। समारोह में एसडीएम विवेक प्रकाश, नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही, हरेंद्र चुफाल, मनोज साह, बीएस बोरा, मान सिंह, भूपेश टम्टा सहित एसएसबी के सहायक सेनानी डॉ. भरत चौधरी, उपेंद्र सिह डांगी, गोविंद सिंह आदि जवान मौजूद थे।