फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान दो डिग्री पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिले में लगातार दूसरे दिन भी बादल घिरे रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार से मौसम में थोड़ा सुधार आ जाएगा।
विज्ञापन


इस बीच सोमवार की रात मुनस्यारी की ऊंची चोटियों पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा में हिमपात हुआ। छिपलाकेदार में भी थोड़ी बर्फ गिरी है। मुनस्यारी में कड़ाके की ठंड का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मुनस्यारी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

धारचूला तहसील के ऊंचाई वाले इलाकों में भी हिमपात हुआ है। लिपुलेख, नाभिढांग, कुटी, ज्योलिंगकांग में सोमवार रात से लगातार बर्फ गिर रही है। कैलाश मानसरोवर पैदल यात्रा मार्ग कालापानी से आगे बर्फ से ढक चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें