फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस युवाओं ने लिया नेत्रदान का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। शंखनाद जनचेतना मंच के आह्वान पर यहां संकल्प कोचिंग संस्थान में 20 युवाओं ने नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा। शंखनाद के निदेशक ललित शौर्य ने कहा कि नेत्रदान का संकल्प लेना एक दैवीय संकल्प है। किसी के जीवन को फिर से रोशन करना महान काम हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज देश में लाखों लोग अंधेपन का अभिशाप झेल रहे हैं। यदि इसी तरह से लोग नेत्रदान का संकल्प लें तो कई लोगों को नई जिंदगी मिल सकती है।
विज्ञापन


संकल्प संस्थान के निदेशक अभिषेक बसेड़ा ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक कार्यों में रुचि बढ़ानी चाहिए। उन्होंने युवाओं के प्रयास की सराहना की। संस्थान के सह निदेशक आशुतोष जोशी ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर युवा हमेशा आगे रहेंगे। कार्यक्रम का संयोजन रोहित जोशी ने किया। नेत्रदान का संकल्प लेने वालों में योगेश जोशी, सुनीता थापा, मनोज परिहार, रोहित बिष्ट, अनिल बोरा, विनोद खड़ायत, तरुण जोशी, प्रताप सिंह सौन, विजय जोशी, सुनील सिंह, सागर सिंह, ललित बसेड़ा, आयुश जोशी आदि शामिल थे। पहली बार इतनी ज्यादा संख्या में युवाओं ने नेत्रदान का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें