फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रवेश प्रक्रिया में अंकों की बाध्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर छात्रों ने ने महाविद्यालय परिसर में कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला फूंका। छात्र नेता वीरेंद्र कन्याल के नेतृत्व में एकत्र छात्रों ने विश्वविद्यालय के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन


छात्र नेता कन्याल ने कहा कि महाविद्यालय में दूरस्थ क्षेत्र से विद्यार्थी पढ़ने आते हैं, लेकिन जटिल प्रक्रिया के चलतेे उन्हें प्रवेश नहीं मिल रहा है। कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों ने शिक्षकों की कमी के बावजूद अपनी मेहनत से इंटर की परीक्षा पास की है। अंकों की बाध्यता के कारण उन्हें प्रवेश से वंचित रखा जा रहा है। यह विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ है।

वक्ताओं ने कहा कि प्रवेश के लिए और समय दिया जाए, सभी संस्थागत विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश दिया जाए। कहा कि ऐसा नहीं होता है तो महाविद्यालय को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। पुतला फूंकने वालों में गणेश दानू, ऋषभ कल्पासी, निखिल सार्की, राहुल कुमार, लवराज, धीरज चंद रजवार, सोनू सामंत, गोवर्धन आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें