फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेनानियों के परिजनों को कुटुंब पेंशन मिलने की उम्मीद जागी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वाधीनता सेनानियों के प्रथम पीढ़ी के परिजनों को अब कुटुंब पेंशन मिलने की उम्मीद जाग रही है। इस मद में शासन ने धन अवमुक्त करा दिया है और परिजनों को कुछ औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। उम्मीद है कि जल्दी ही पेंशन की धनराशि सेनानियों के परिजनों के खातों में आ जाएगी। प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार ने स्वाधीनता सेनानियों की प्रथम पीढ़ी के उत्तराधिकारियों को चार हजार रुपये पेंशन देने का ऐलान किया था। यह मामला अब तक लटका हुआ है।
विज्ञापन


स्वाधीनता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के अध्यक्ष केशव दत्त भट्ट ने बताया कि सेनानियों के उत्तराधिकारियों को पेंशन प्राप्त करने के लिए तहसील कार्यालय से आवेदन पत्र अग्रसारित कराना होगा और इसे एसडीएम डीडीहाट और पिथौरागढ़ के कार्यालय में जमा करना होगा।

आवेदन पत्र के साथ शपथपत्र, पासपोर्ट आकार की चार फोटो, बैंक खाते का विवरण, आधारकार्ड का नंबर, मोबाइल नंबर, स्वाधीनता सेनानी के परिचय पत्र की प्रति और पेंशन पट्टा की प्रति जमा करनी होगी। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया को शीघ्र पूरा किया जाना है, ताकि उत्तराधिकारियों को पेंशन की राशि मिलने लगे। उन्होंने सभी उत्तराधिकारियों से किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर संगठन पदाधिकारियों से संपर्क करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें