फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड़ीनाग में संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बीएसएनएल और निजी कंपनी की लचर सेवाओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां के उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि इन कंपनियों को उपभोक्ताओं की असुविधा की कोई चिंता नहीं है। संचार सेवा में खराबी से बैंक, डाकघर की सेवाओं के साथ-साथ सरकारी काम पर भी असर पड़ रहा है। कार्यालयों में ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन


यहां एकत्र उपभोक्ताओं ने कहा कि तीन महीने से लोग संचार असुविधा का सामना कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा खामियाजा बेरोजगारों और छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। अब हर फार्म को ऑनलाइन भरने के आदेश हुए हैं, लेकिन संचार की स्थिति इतनी खराब है कि रोज लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जानना चाहा है कि क्या डिजिटल इंडिया का यही अर्थ होता है।

उन्हाेंने कहा कि या तो सरकार ऑनलाइन व्यवस्था को समाप्त करे या फिर संचार सुविधाओं में सुधार लाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सेवा में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में विमला देवी, तारा देवी, पुष्पा देवी, भावना देवी, शिवानी, भगवती प्रसाद, सोनू, कंचन आदि शामिल हुए। इन संचार कंपनियों का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी यहां पर नहीं बैठता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें