फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 लोगों को बांटे कूड़ेदान

Fri, 08 Feb 2019 11:03 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में नगरपालिका ने बांटे कूड़ेदान। - फोटो : पिथौरागढ़
विज्ञापन
 नगरपालिका की ओर से जरूरतमंद लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही 200 लोगों को कूड़ेदान वितरित किए गए।
विज्ञापन


पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी देते हुए पात्र लोगों को लाभान्वित किया। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय बनाने के लिए द्वितीय किश्त के रूप में 3333 रुपये की धनराशि के चेक लाभार्थियों को दिए गए। सामाजिक उत्प्रेरण एवं संस्थागत विकास कार्यक्रम के अंतर्गत गठित जयंती, गंगोत्री, राजेश्वरी स्वयं सहायता समूहों को दस हजार रुपये के चेक दिए गए।
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार ने गीले और सूखे कूड़े से होने वाले लाभों के बारे में बताया। इस मौके पर 120 महिला, पुरुषों की होटल मैनेजमेंट, सिलाई, कढ़ाई ट्रेडों में प्रशिक्षण के लिए काउंसिलिंग कराई गई। ईओ ने बताया कि चयनित प्रतिभागियों में से 30-30 प्रशिक्षणार्थियों के दो बैच बनाए जाएंगे, जिन्हें इंपैरियल संस्था की ओर से तीन और छह माह का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। संचालन सभासद दिनेश कापड़ी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें