गोगना के सेरा तोक में भू-कटाव से खतरे में आया मकान। संवाद
पिथौरागढ़। गोगना के सेरा तोक में गधेरे के कटाव से 20 परिवार खतरे में आए हैं। प्रभावितों ने डीएम को ज्ञापन देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा पहले की उनकी नाम जमीन भू कटाव की भेंट चढ़ गई है। अब घर भी खतरे में आ गए हैं।
पूर्व सैनिक गोविंद सिंह वल्दिया, ग्राम प्रधान नीमा वल्दिया सहित अन्य ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर कहा कि सेरा के पास एक गधेरा है। इसके उफान पर आने से गांव में भू कटाव हुआ है। नाप जमीन गधेरे में बह गई है। अब इसके कटाव से 20 परिवार खतरे में आए हैं। कई बार गधेरे के किनारे आरसीसी दीवार लगाने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कहा कि जल्द ही सुरक्षा दीवार नहीं लगी और ग्रामीणों को खतरे से नहीं बचाया गया तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। संवाद