फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: 1971 का युद्ध लड़ने वाले सैनिक गोविंद सिंह खनका का निधन

Sun, 26 Oct 2025 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गोविंद सिंह खनका। फाइल फोटो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देश की रक्षा के लिए 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध लड़ने वाले पूर्व सैनिक गोविंद सिंह खनका का हृदय गति रुकने से 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरना के इग्यारदेवी स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन

वर्ष 1949 में जन्मे गोविंद सिंह 1970 में भारतीय सेना की आर्मी सप्लाई कोर में भर्ती हुए। भर्ती होने के एक साल बाद ही 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध छिड़ गया। वह भारी वाहन चलाकर युद्ध में शामिल सैनिकों को गोला-बारूद के साथ ही खाद्य सामग्री की आपूर्ति करते रहे। उनकी असाधारण क्षमता के कारण उन्हें सेना में हैवी व्हीकल हीरो के नाम से भी पहचान मिली। वर्ष 1985 में वह सेवानिवृत्त हुए।
रविवार को उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। पूर्व सैनिक संगठन ने उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम सलामी दी। रामेश्वर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में मदन सिंह, प्रदीप खनका, भूपेंद्र पांडे, महेश चंद, भूप चंद, उमेश तिवारी, माधव सिंह सहित कई पूर्व सैनिक शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें