पिथौरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जिले भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यातायात प्रभारी दरबान सिंह ने रविवार को केएमओयू स्टेशन में टैक्सी चालकों और वाहन स्वामियों को यातायात नियमों की जानकारी दी और नियमों के उल्लंघन पर की जाने वाली कार्रवाई के बारे में भी बताया।
पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु के निर्देश पर सीओ आरएस रौतेला के नेतृत्व में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में यातायात प्रभारी दरबान सिंह मेहता कहा कि ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करना, शराब पीकर वाहन चलाना दुर्घटना के प्रमुख कारण हैं।
उन्होंने चालकों से दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए इन बातों का ध्यान रखने को कहा। यातायात प्रभारी ने कहा कि नियमों की अनदेखी पर संबंधित चालकों के खिलाफ मोटर अधिनियम एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माल वाहनों में सवारी बिठाकर ले जाने को भी यातायात नियमों का उल्लंघन बताया।
इस अवसर पर कांस्टेबल विपिन बोहरा, दीपक पांडेय, किशोर पुनेठा सहित यातायात कर्मी मौजूद रहे। उधर थाना जाजरदेवल क्षेत्र में थानाध्यक्ष पीआर आगरी और थाना बेड़ीनाग क्षेत्र में थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए नो पार्किंग व अन्य साइन बोर्ड लगाए गए।
........