फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग मतदाताओं को लाइन में नहीं होना पड़ेगा खड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव के लिए तैनात 792 पीठासीन अधिकारियों के साथ ही विधान सभा क्षेत्र में बनने वाले एक एक सखी बूथ में तैनात सभी 48 महिला कार्मिकों को निर्वाचन संबंधी एवं ईवीएम और वीवीपैट का दो दिनी प्रथम प्रशिक्षण शुरू हो गया है। इस दौरान कहा कि दिव्यांग, बुजुर्ग मतदाताओं को लाइन में खड़ा न कर सीधे मतदान का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एलएसएम राजकीय महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि मतदान पार्टी मतदेय स्थल पर पहुंचकर संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना देगी। प्रभारी अधिकारी प्रशिक्षण, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी स्वीप मुख्य विकास अधिकारी वंदना, उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, एआरओ तुसार सैनी, एसके शर्मा, एके जुकरिया समेत सभी जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट विभिन्न नोडल एवं प्रभारी अधिकारी निर्वाचन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें