फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामिक, कीमू, गोगिना के लोगों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
नाचनी (पिथौरागढ़)। हिमालयी क्षेत्र में बसे पिथौरागढ़ जिले के नामिक और बागेश्वर जिले के कीमू, गोगिना ग्राम पंचायत के लोगों ने दोनों जिलों के जिलाधिकारियों को भेजे ज्ञापन में यातायात, संचार, स्वास्थ्य, शिक्षा अव्यवस्था को लेकर आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार करने का एलान किया है।
विज्ञापन


नामिक की प्रधान तुलसी जैम्याल, कीमू के प्रधान प्रकाश सिंह, गोगिना की प्रधान भागीरथी देवी, नामिक के क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है कि नामिक और कीमू ग्राम पंचायत के लोग यातायात असुविधा से जूझ रहे हैं। क्षेत्र में संचार की भी कोई सुविधा नहीं है। फोन करने के लिए 25 किमी दूर शामा (बागेश्वर) जाना पड़ता है। इलाके की पांच हजार की आबादी स्वास्थ्य सुविधा के लिए तरस रही है। गर्भवती महिला, बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने में भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के स्कूलों में शिक्षकों का नितांत अभाव बना हुआ है।

कहा है कि तमाम बार मामला उठाने के बाद भी इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। नामिक के बन रही सड़क की काफी धीमी गति है। इस लिहाज से 17 किमी लंबी सड़क 10 वर्षों में भी नामिक नहीं पहुंच पाएगी। कहा है कि इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो चुनाव में वोट नहीं डाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें